Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
BJP Kisan Morcha holds introductory meeting in Hansi; Mahesh Chauhan says the government is continuously working for farmers.
{"_id":"6a8d251250d32e53e802dbb9","slug":"video-bjp-kisan-morcha-holds-introductory-meeting-in-hansi-mahesh-chauhan-says-the-government-is-continuously-working-for-farmers-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में भाजपा किसान मोर्चा की परिचय बैठक, महेश चौहान बोले- सरकार किसानों के लिए लगातार काम कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में भाजपा किसान मोर्चा की परिचय बैठक, महेश चौहान बोले- सरकार किसानों के लिए लगातार काम कर रही
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान मंगलवार को हांसी पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनका हांसी का पहला दौरा है। इस दौरान जिला भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की।
महेश चौहान ने कहा कि आज की बैठक केवल परिचय बैठक है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार हांसी आया हूं। इस दौरान किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सभी से बातचीत की जाएगी और आगे की योजनाएं तैयार की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा का मुख्य उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी किसानों तक पहुंचाने का काम करेंगे, ताकि अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
चीनी के बढ़ते भावों को लेकर महेश चौहान ने कहा कि गन्ने और चीनी के भाव में बढ़ोतरी हुई है और सरकार इस विषय पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार और हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है, तब से लगातार गन्ने के रेट में बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने दावा किया कि पिछले करीब 12 वर्षों में ऐसा कोई साल नहीं रहा, जब गन्ने के रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई हो। सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और आगे भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।