Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
A felicitation ceremony for BJP National Media Co-convener Siddharth Yadav will be held in Hansi on October 25.
{"_id":"6adb39e422026e235f0ff798","slug":"video-a-felicitation-ceremony-for-bjp-national-media-co-convener-siddharth-yadav-will-be-held-in-hansi-on-october-25-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में 25 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव का होगा अभिनंदन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में 25 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव का होगा अभिनंदन समारोह
हांसी।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव के अभिनंदन समारोह का आयोजन 25 अक्टूबर को हांसी में किया जाएगा। उनके आगमन को लेकर आयोजकों की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में सर्वसमाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रहने की संभावना है।
जिला पार्षद यावेंद्र यादव ने बताया कि सिद्धार्थ यादव हांसी पहुंचने पर राजा राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करेंगे। इसके बाद सैकड़ों मोटरसाइकिलों और खुली जीप के साथ काफिला निकाला जाएगा। काफिले के साथ उन्हें जींद चौक स्थित सुभाष ड्रामाटिक क्लब तक लाया जाएगा, जहां अभिनंदन समारोह आयोजित होगा।
समारोह के निवेदक मंजीत सिंह जमावड़ी ने बताया कि सुभाष ड्रामाटिक क्लब में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान सिद्धार्थ यादव का अभिनंदन किया जाएगा और आमजन के साथ जनसंवाद भी होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सर्वसमाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रहेगी।
मंजीत सिंह जमावड़ी ने क्षेत्रवासियों से समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोगों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी। आयोजकों की ओर से सर्वसमाज के लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।