{"_id":"6a8a9e9964a70106dc0849b2","slug":"video-world-brotherhood-mega-blood-donation-campaign-organized-in-tohana-of-fatehabad-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान का आयोजन
ब्रह्माकुमारीज संस्थान के समाज सेवा प्रभाग की ओर से रविवार को विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर संस्थान की पूर्व उप मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में लगाया गया।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बीके वंदना बहन ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में इस महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। टोहाना में यह दूसरा रक्तदान शिविर है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पूरे भारत में 88 हजार से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया था। इस बार टोहाना केंद्र का लक्ष्य 100 यूनिट रक्त एकत्रित करने का है।
उन्होंने कहा कि ज्ञान दान, योग ध्यान और रक्त दान की भावना से यह सेवा कार्य किया जा रहा है। यह एक पुण्य का कार्य है और परमात्मा सभी रक्तवीरों को दुआएं देते हैं। संस्थान की ओर से सभी रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया।
शिविर में दादी प्रकाशमणि के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनें और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।