{"_id":"6a9d0fbea94e9e8fea017640","slug":"video-weather-changes-in-fatehabad-with-10-minutes-of-rain-garbage-worsens-the-trouble-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में बदला मौसम, 10 मिनट की बारिश; कचरे से ओर बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में बदला मौसम, 10 मिनट की बारिश; कचरे से ओर बढ़ी मुसीबत
रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाने के बाद करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, शहर की सड़कों पर पिछले 32 दिनों से जमा कचरे के कारण बारिश ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।
बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह जमा कचरे के आसपास पानी फैल गया। इससे दुर्गंध और गंदगी की समस्या बढ़ गई। कई स्थानों पर कचरे के ढेर सड़क किनारे फैले होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से कचरा उठान की समस्या बनी हुई है। अब बारिश के कारण स्थिति और खराब होने लगी है।
शहरवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों से कचरा उठवाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि बारिश का दौर आगे भी जारी रहा तो जमा कचरे से जलभराव और दुर्गंध की समस्या गंभीर हो सकती है। बता दें कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पिछले 32 दिनों से हड़ताल पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।