{"_id":"6aa443b18a3a5a5d90069ec1","slug":"demand-for-forming-a-committee-in-every-village-for-ppp-data-verification-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160934-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हर गांव में कमेटी गठित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हर गांव में कमेटी गठित करने की मांग
Fri, 11 Sep 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में ज्ञापन सौंपते हुए ग्राम सचिव
फतेहाबाद। परिवार पहचान-पत्र (पीपीपी) के डाटा सत्यापन को लेकर ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रत्येक गांव में संबंधित विभागों के कम से कम पांच अधिकारियों व कर्मचारियों की कमेटी गठित करने की मांग की है।
जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) श्याम लाल को ज्ञापन सौंपकर एसोसिएशन ने कहा कि ग्राम सभा में पीपीपी डाटा के सत्यापन के साथ सभी परिवारों का भौतिक सत्यापन भी कराया जाना जरूरी है।
एसोसिएशन के अनुसार, परिवार की आय के सत्यापन के लिए केवल सदस्यों से पूछताछ करना पर्याप्त नहीं है। परिवार के सदस्यों का विवरण, व्यवसाय, संपत्ति एवं परिसंपत्तियां, संपत्ति का प्रकार, उपलब्ध संसाधन और आय समेत विभिन्न बिंदुओं की मौके पर जाकर जांच की जानी चाहिए। वास्तविक स्थिति की जानकारी घर-घर सर्वेक्षण के बाद ही सामने आ सकती है।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने कहा कि ग्राम सचिव पहले से ग्राम सभा और अन्य विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में घर-घर सर्वेक्षण के लिए उनके पास पर्याप्त समय और संसाधन नहीं हैं।
पत्र में राजस्व विभाग तथा नागरिक संसाधन एवं सूचना विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कमेटी में शामिल करने की मांग की गई है। एसोसिएशन ने सुझाव दिया कि कमेटी गांव के सभी परिवारों का सर्वेक्षण व भौतिक सत्यापन कर सत्यापित डाटा तैयार करे और इसे ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।
इस दौरान ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव नरेंद्र कुंडू, जिला अध्यक्ष अमन भिरडाना, फतेहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष सूरज सैनी, नागपुर ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, रतिया ब्लॉक अध्यक्ष पवन वर्मा, नरेंद्र चानना आदि मौजूद रहे।