Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Uproar in Tohana over sanitation issues: Female workers lay down in front of a JCB machine; police detained them by loading them onto a bus.
{"_id":"6a8d24ff92c23f41570060e0","slug":"video-uproar-in-tohana-over-sanitation-issues-female-workers-lay-down-in-front-of-a-jcb-machine-police-detained-them-by-loading-them-onto-a-bus-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में सफाई को लेकर हंगामा: जेसीबी के आगे लेटीं महिला कर्मचारी, पुलिस ने बस में भरकर हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में सफाई को लेकर हंगामा: जेसीबी के आगे लेटीं महिला कर्मचारी, पुलिस ने बस में भरकर हिरासत में लिया
शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फैले कूड़े को उठाने के लिए प्रशासन ने सोमवार रात दूसरे दिन पुलिस बल के साथ सफाई अभियान शुरू किया तो हंगामा हो गया। भुना रोड, डांगरा रोड सहित 11 अन्य इलाकों में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली से कूड़ा उठाया जा रहा था।
इसी दौरान प्रदर्शनरत सफाई कर्मचारियों ने जेसीबी और पुलिस की गाड़ियों के आगे खड़े होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिला कर्मचारियों ने जेसीबी के आगे लेटकर जोरदार विरोध जताया। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने महिला सहित कई कर्मचारियों को पकड़कर पुलिस बसों में डाल लिया।
इस दौरान इंदिरा कॉलोनी निवासी महिला सफाई कर्मचारी प्रेमलता की तबीयत बिगड़ गई। बीपी बढ़ने पर उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
वहीं हिरासत में लिए गए कर्मचारी नेता मनदीप ने कहा कि प्रशासन ने हमें फिर से हिरासत में ले लिया है। कल भी पुलिस बल के सहारे कूड़ा उठाने की कोशिश की गई थी और आज फिर वही किया गया। सरकार हमारी हड़ताल को कुचलना चाहती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। हम एकजुट होकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी।
शहर में टोहाना पुराना बाईपास नजदीक कृष्ण इंस्टिट्यूट, डांगरा रोड पुराना बस स्टैंड के बाहर, इंदिरा गांधी कॉलेज भुना रोड, भुना रोड पुरानी पुन्नी फैक्ट्री के सामने, मदन सुरेश के कारखाने के पास, अग्रसेन चौक, थाना शहर टोहाना के सामने, केएम सरस्वती स्कूल के पास, काली माता रोड के पास, काली माता मंदिर के पास, लक्कड़ मार्केट टोहाना, रेलवे स्टेशन टोहाना के पास व पुरानी सब्जी मंडी टोहाना के पास अभियान चलाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।