Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : Seven specialist doctors were on leave in Fatehabad, no medical checkup, people returned, patients also troubled
{"_id":"676d34b44124f26c840389b1","slug":"video-seven-specialist-doctors-were-on-leave-in-fatehabad-no-medical-checkup-people-returned-patients-also-troubled","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद में सात स्पेशलिस्ट डॉक्टर रहे छुट्टी पर, नहीं हुए मेडिकल, वापस लौटे लोग, मरीज भी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद में सात स्पेशलिस्ट डॉक्टर रहे छुट्टी पर, नहीं हुए मेडिकल, वापस लौटे लोग, मरीज भी परेशान
फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में एक दिन की छुट्टी के बाद वीरवार को ओपीडी खुली। मरीज उपचार के लिए पहुंचे लेकिन यहां पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर ही नहीं मिले। 10 स्पेशलिस्ट में से सात छुट्टी पर रहे। इसके चलते ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर से ही मरीजों को वापस भेज दिया गया। इसके अलावा न ही अस्पताल में मेडिकल हुए। बुधवार को क्रिसमिस की छुट्टी के चलते ओपीडी बंद थी और वीरवार को प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया हुआ था। दिसंबर माह के आखिर के चलते अधिकारी व कर्मचारी छुट्टी पर रहे।
नागरिक अस्पताल में वीरवार को मनोचिकित्सक डॉ.गिरीश, ईएनटी जयप्रकाश, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.वरूण, कंसलटेंट डॉ.सुनीता सोखी और डॉ.संगीता अबरोल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.कमल बैनीवाल और नेत्र रोग विशेषज्ञ राकेश कसवां के छुट्टी पर रहने के चलते ओपीडी बंद रही। अस्पताल में सिर्फ चर्म रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ और दंत चिकित्सक की ही ओपीडी चली। अस्पताल में रोजाना 750 से 1000 तक मरीजों की ओपीडी होती जबकि वीरवार को करीब 250 तक ही रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।