फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police paraded the murder accused through the village in Fatehabad.

फतेहाबाद में हत्या आरोपियों की पुलिस ने गांव में करवाई परेड

Wed, 26 Aug 2026 02:08 PM IST
Naveen Naveen
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:08 PM IST
Police paraded the murder accused through the village in Fatehabad.
गांव झलनिया में सोमवार देर रात हुई टाइल मिस्त्री महेंद्र की हत्या के मामले में फतेहाबाद पुलिस ने पकड़े गए पांचों आरोपियों बुधवार को गांव में ले जाकर उनकी परेड करवाई। उन्हें गांव की गलियों में पैदल घुमाया गया। उनसे हत्या से पहले वह कहां बैठे और हत्या कहां की सभी जगह के निशान देही भी करवाई गई। बता दें की हत्या के बाद मामले में नामजद आरोपी रामू द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया था और कहा था कि झलनिया वाला हत्याकांड उन्होंने किया है और जो भी इस मामले में गवाही देगा, उसके साथ भी यही किया जाएगा। इस वीडियो में कुछ अन्य युवक भी दिख रहे थे। इसी दहशत को खत्म करने के लिए पुलिस द्वारा या कदम उठाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव झलनिया निवासी 40 वर्षीय महेंद्र टाइल लगाने का काम करता था। बीते 24 अगस्त की रात करीब 9 बजे जब वह काम निपटाकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तब गांव में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने महेंद्र पर लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस और सीआईए की टीमों ने सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई बुधराम के बयानों के आधार पर पुलिस ने गांव के ही देवेंद्र, दर्शन सिंह, अजय, रामू और सतीश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 103(1) (हत्या), 61 (आपराधिक षड्यंत्र) और 3(5) (साझा मंशा) के तहत मामला (अभियोग संख्या 337) दर्ज किया। शिकायत में बताया गया कि बीते होली के त्योहार पर महेंद्र का देवेंद्र के साथ विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश रखते हुए इस वारदात को अंजाम दिया गया। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने झलनिया कांड करने की बात स्वीकारते हुए बीच में बोलने वालों को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। डीएसपी के अनुसार, एफआईआर में दर्ज शिकायत के साथ-साथ सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया गया, जिसमें नामजद आरोपियों के अलावा अन्य सह-आरोपियों की संलिप्तता भी उजागर हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य नामजद आरोपियों सहित वीडियो व साक्ष्यों के आधार पर पहचान किए गए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। काबू किए गए आरोपियों की पहचान रामू (निवासी झलनिया), अजय (निवासी झलनिया), रोहन (निवासी भिरडाना), गौरव उर्फ गुरप्रीत (निवासी माजरा) और शंकर के रूप में हुई है। वारदात के बाद गांव में दहशत फैलाने और सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले आरोपियों का जुलूस निकालते हुए पुलिस उन्हें गांव झलनिया लेकर पहुंची। पुलिस की टीम ने आरोपियों को उसी स्थान पर पैदल घुमाया जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की इस त्वरित व सख्त कार्रवाई से फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अपराध करके बच निकलना संभव नहीं है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है, वहीं मामले में नामजद देवेंद्र, दर्शन सिंह और सतीश की भूमिका व अन्य फरार/संलिप्त आरोपियों को लेकर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पठानकोट पहुंचे पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के वाइस चेयरमैन अनिल ठाकुर, रिव्यू मीटिंग ली

श्रीनाथजी की भक्ति में रंगी बीकानेर की कला, पारंपरिक पिछवाई के साथ 3D कलाकृतियों का अनोखा संगम

26 Aug 2026

महोबा: मूसलाधार बारिश में भरभराकर ढहा मकान, बुजुर्ग दंपती की मलबे में दबकर मौत

26 Aug 2026

उज्जैन: भस्म आरती में श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, दिव्य दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

26 Aug 2026

एप्पल के नाम पर फर्जीवाड़ा: अजमेर में 10 घंटे चली पुलिस की रेड, भारी मात्रा में नकली सामान जब्त, एक हिरासत में

26 Aug 2026
विज्ञापन

डिक्री देवी हत्याकांड: काठगोदाम से पकड़ा गया हत्यारोपी पति

25 Aug 2026

वैश्य समाज ने दिया कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन

25 Aug 2026
विज्ञापन

पर्वों को लेकर डीएम और एसपी ने किया परतावल बाजार में फ्लैग मार्च

25 Aug 2026

Meerut: एडीजी, डीआईजी ने किया पैदल मार्च, फूल वर्षा से हुआ स्वागत

25 Aug 2026

Meerut: शंभू नगर लेडीज़ विंग ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव, रंग-बिरंगी प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी

25 Aug 2026

कानपुर: बाबू पुरवा में हजरत नूह की कश्ती बनी, जाजमऊ में मक्का और मदीना

25 Aug 2026

Meerut: ऑलमाइटी लेडीज़ क्लब ने की मासिक सभा, सदस्याओं ने की खूब मस्ती

25 Aug 2026

Meerut: रक्षाबंधन पर एनसीआरटीसी का तोहफा, 27 और 28 अगस्त को नमो भारत के 47 फेरे बढ़ाए, हर 8 मिनट में मिलेगी नमो भारत ट्रेन

25 Aug 2026

कानपुर: डीएम की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी

25 Aug 2026

अमृतसर: जट्टा ग्रेनेड हमला सुलझा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

25 Aug 2026

कश्मीरी गेट में ढही पुरानी इमारत, पुलिस के जान पर खेलकर 3 लोगों को बचाया

25 Aug 2026

करनाल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन, बच्चों ने हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति से बांधा समां

25 Aug 2026

कानपुर: मकनपुर में दरवाजों व झांकियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

25 Aug 2026

फतेहाबाद सेक्टर-3 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कार को मारी टक्कर, पंप संचालक की मौत; CCTV फुटेज आया सामने

25 Aug 2026

कर्णप्रयाग: त्योहारी सीजन में दुकानों, ढाबों में साफ सफाई करने के दिए निर्देश, जारी रहेगा अभियान

25 Aug 2026

दिल्ली के रोहिणी में हुआ उत्तराखंड लोक महोत्सव 2026 का आयोजन

25 Aug 2026

रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार, कार्टून से दूल्हा-दुल्हन डिजाइन तक आकर्षण

25 Aug 2026

फरीदाबाद की डबुआ मंडी में जलभराव का कहर, दुकानदार परेशान

25 Aug 2026

गुरुग्राम में जलभराव में स्कूल बसों के संचालन पर रोक

25 Aug 2026

कानपुर: जश्न-ए-चरागां के अवसर पर जाजमऊ जगमगा उठा

25 Aug 2026

दिल्ली-कानपुर रेलवे पटरी पर जिम संचालक ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

25 Aug 2026

फर्रुखाबाद: ग्राहक ने 200 रुपये की ली पेट्रोल, निकालकर देखी तो निकली एक लीटर

25 Aug 2026

वुमेन्स दिल्ली प्रीमियर लीग: मेधावी बिधूड़ी का 6-7 सेलिब्रेशन हुआ वायरल, जानिए क्यों है खास

25 Aug 2026

बरला के गांव अलहदादपुर में महिला ने फंदा लगाकर की खुदखुशी

25 Aug 2026

शुक्लागंज: नवीन गंगापुल से स्टंटबाजी कर जान जोखिम में डाल रहे युवक

25 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed