Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Motorcycle theft racket operating under the guise of a scrap business in Fatehabad; two suspects arrested, 6 motorcycles recovered.
{"_id":"6af6e323257a08f12e0ffe8b","slug":"video-motorcycle-theft-racket-operating-under-the-guise-of-a-scrap-business-in-fatehabad-two-suspects-arrested-6-motorcycles-recovered-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में कबाड़ की आड़ में मोटरसाइकिल चोरी का खेल, दो आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में कबाड़ की आड़ में मोटरसाइकिल चोरी का खेल, दो आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद
मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए कबाड़ ढोने वाले वाहन का रूप देना और फिर बेखौफ होकर उसे इस्तेमाल करना। वाहन चोरों ने पुलिस और आमजन की नजरों से बचने के लिए यह तरीका अपना रखा था। लेकिन नागरिक अस्पताल फतेहाबाद से मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होना आरोपियों पर भारी पड़ गया। इसी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए फतेहाबाद पुलिस के एवीटी स्टाफ ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस कार्रवाई से फतेहाबाद व सिरसा जिले में हुई मोटरसाइकिल चोरी की 6 वारदातों का खुलासा हुआ है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि मामले में पुलिस टीम ने विजय कुमार निवासी प्रतापनगर, भट्टू कलां, जिला फतेहाबाद तथा मनीष कबाड़ी , निवासी कालांवाली, जिला सिरसा, हाल निवासी टाउन पार्क के नजदीक, भट्टू कलां, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार किया है।
एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिलों की पहचान छिपाने के लिए अलग ही तरीका अपना रखा था। मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद आरोपी उसका हुलिया बदलकर उसे कबाड़ ढोने वाले वाहन का रूप दे देते थे। इसका उद्देश्य यह था कि देखने वाले को वाहन सामान्य कबाड़ ढोने वाला लगे और किसी को उसके चोरी का होने का संदेह न हो। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद से चोरी की गई सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल को भी आरोपियों ने इसी तरह बदल दिया था।
एएसपी ने बताया कि 20 अक्टूबर 2026 को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद परिसर से एक सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। इस संबंध में 24 अक्टूबर को थाना शहर फतेहाबाद में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
वारदात की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली, जिसमें आरोपी मोटरसाइकिल चोरी करते हुए दिखाई दिए। एवीटी स्टाफ की टीम ने फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाने शुरू किए। पुलिस ने जांच की कड़ियों को जोड़ते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद मामले की परतें खुलती चली गईं। जिस जांच की शुरुआत एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात से हुई थी, उसी के आधार पर पुलिस ने पांच अन्य मामलों का भी खुलासा कर दिया। आरोपियों के कब्जे से कुल 6 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।