फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   More than 12,000 acres of crops destroyed by hailstorms in over 25 villages of Ratiya

रतिया के 25 से अधिक गांवों में ओलावृष्टि से 12 हजार एकड़ से ज्यादा फसल बर्बाद

Sun, 25 Oct 2026 07:25 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 25 Oct 2026 07:25 PM IST
More than 12,000 acres of crops destroyed by hailstorms in over 25 villages of Ratiya
रतिया।शनिवार रात तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि ने रतिया क्षेत्र के किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। उपमंडल के 25 से अधिक गांवों में धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती प्रशासनिक आकलन के अनुसार, करीब 12 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में फसल प्रभावित हुई है। इनमें लगभग 4500 एकड़ में 61 से 80 फीसदी तक नुकसान दर्ज किया गया है। कई खेतों में कटाई के लिए तैयार धान की फसल जमीन पर बिछ गई, जबकि ओलों की मार से बालियां टूटकर पानी और कीचड़ में गिर गईं। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। नुकसान की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने गांव-गांव पटवारियों की ड्यूटी लगाकर खराबे की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नायब तहसीलदार बलवंत सिंह के अनुसार, अब तक करीब 12 हजार एकड़ फसल खराब होने की रिपोर्ट सामने आई है। शनिवार रात हुई ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर हड़ौली सर्कल के गांवों में देखने को मिला है, जहां कई स्थानों पर 80 फीसदी से अधिक फसल खराब होने की सूचना है। नुकसान का अंतिम आकलन सर्वे और गिरदावरी पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा। हड़ौली सर्कल के गांवों में सबसे ज्यादा नुकसान: प्रशासन की शुरुआती खराबा रिपोर्ट में रतिया, रतनगढ़ और हड़ौली कानूनगोई क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में फसल नुकसान दर्ज किया गया है। हड़ौली सर्कल के दादूपुर, हड़ौली और जल्लोपुर में सबसे अधिक नुकसान सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, दादूपुर में करीब 1000 एकड़, हड़ौली में 1100 एकड़ और जल्लोपुर में 1100 एकड़ क्षेत्र में फसल प्रभावित हुई है। इन गांवों में नुकसान का आकलन लगभग 75 से 80 फीसदी तक किया गया है। अलावलवास में करीब 400 एकड़ क्षेत्र में 50 से 70 फीसदी तक नुकसान बताया गया है। रतनगढ़ कानूनगोई के रत्ताखेड़ा गांव में लगभग 700 एकड़ क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जहां 50 से 60 फीसदी तक फसल खराब होने का अनुमान है। वहीं रतिया कानूनगोई क्षेत्र के लाली, सहनाल और मुंशीवाली सहित अन्य गांवों में भी फसलों को नुकसान पहुंचा है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, लाली में करीब 350 एकड़, सहनाल में 400 एकड़ और मुंशीवाली में 800 एकड़ क्षेत्र में फसल प्रभावित हुई है। 4500 एकड़ में 61 से 80 फीसदी तक खराबा : प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, नुकसान की श्रेणियों में करीब 4500 एकड़ क्षेत्र में 61 से 80 फीसदी तक, 2750 एकड़ में 40 से 60 फीसदी, 500 एकड़ में 30 से 40 फीसदी, 600 एकड़ में 20 से 30 फीसदी और 3840 एकड़ में 10 से 20 फीसदी तक खराबा दर्ज किया गया है। नेहला, लच्छूवास, केवलगढ़ सहित रतनगढ़ क्षेत्र के अन्य गांवों में भी फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। इसके अलावा कृषि विभाग के शुरुआती आकलन में दादूपुर और जल्लोपुर में 80 से 90 फीसदी, अलावलवास और रत्ताखेड़ा में 70 से 80 फीसदी, हड़ौली में 60 से 70 फीसदी तथा लाली में 40 से 50 फीसदी तक नुकसान बताया गया है। हुकमावाली और कलोठा में 30 से 40 फीसदी, नाथवान, अलिका और भरपूर में 20 से 30 फीसदी तथा जंडवाला सौत्तर और खैरपुर में 10 से 20 फीसदी के आसपास नुकसान का अनुमान है। अलग-अलग प्रारंभिक रिपोर्टों में आकलन का स्तर भिन्न है, इसलिए अंतिम स्थिति गिरदावरी के बाद सामने आएगी। घासवा में 70 से 80 फीसदी धान की फसल बर्बाद : गांव घासवा में शनिवार रात करीब आठ बजे तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक ओले गिरने के बाद रविवार सुबह किसान खेतों में पहुंचे तो धान की फसल जमीन पर बिछी हुई मिली। किसानों कुलदीप सिंह, कुलवंत सिंह, बलराज सिंह, गुरदयाल सिंह, जतिंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, तरसेम सिंह और जसपाल सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि से धान की बालियां टूटकर जमीन पर गिर गई हैं। खेतों में पानी भरने के कारण बची हुई फसल के भी खराब होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कोरबा हाईवे पर डबल हादसा: बाइक टक्कर में युवक की मौत, भीड़ में घुसी बेकाबू कार; आरक्षक समेत छह घायल

25 Oct 2026

हरिद्वार: अचानक गिरी दीवार, दो गाड़ियां हुईं क्षतिग्रस्त

25 Oct 2026

फतेहाबाद में ओलावृष्टि से धान की फसल को नुकसान, किसानों ने मांगा मुआवजा

25 Oct 2026

विपक्ष ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे राजनीति बचाने में लगा- मंत्री अनिल विज

25 Oct 2026

बिजनौर: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, सात साल के बच्चों को मारा था

25 Oct 2026
विज्ञापन

सहारनपुर: पीईटी परीक्षा का आयोजन, कड़ी चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

25 Oct 2026

दमोह: रुपये के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, चाकू से वार कर फरार हुए आरोपी

25 Oct 2026
विज्ञापन

पीईटी 2026: बरेली में कड़ी निगरानी के बीच पहली पाली की परीक्षा संपन्न

25 Oct 2026

गोरखपुर: मानस उत्थान समिति ने विष्णु मंदिर से निकाली शोभायात्रा

25 Oct 2026

बाराबंकी में पीईटी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की जद्दोजहद के बीच पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों के मददगार बने

25 Oct 2026

बाराबंकी में 14 केंद्रों पर 4656 अभ्यर्थियों की पीईटी परीक्षा, रातभर दौड़े परीक्षार्थी; ट्रेनों में उमड़ी भीड़

25 Oct 2026

Meerut: आईआईएमटी में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 का आयोजन

25 Oct 2026

Meerut: 184 वें रविवार को प्रशिक्षण व संस्कार शिविर का आयोजन, हस्तिनापुर तीर्थ क्षेत्र के विषय में जाना

25 Oct 2026

Meerut: आर्य समाज मंदिर में सत्संग, दूसरों की सहायता करने का संकल्प लिया

25 Oct 2026

Meerut: हवन के साथ शुरू हुआ शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन

25 Oct 2026

Meerut: जीआईसी में छात्रों ने उत्साह के साथ दी परीक्षा

25 Oct 2026

Meerut: पीईटी परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न, केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात

25 Oct 2026

Meerut: सीसीएसयू के शिक्षा विभाग में पुस्तक का विमोचन, कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां

25 Oct 2026

Meerut: आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में छात्रों ने दी परीक्षा, पेपर को बताया आसान

25 Oct 2026

गोरखपुर: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थी

25 Oct 2026

फिरोजपुर: डीसीएम इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने की शिरकत

गोरखपुर: स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते परीक्षार्थी

25 Oct 2026

अंबेडकरनगर में पीईटी परीक्षा के लिए दूर परीक्षा केंद्र मिलने से अभ्यर्थियों को हुई परेशानी

25 Oct 2026

एनआईटी पांच में जिला उद्योग केंद्र के पास डाला जा रहा कूड़ा, लोग हुए परेशान

25 Oct 2026

VIDEO: चालक-परिचालक ने पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह का प्रयास, कर्मचारी-अफसरों के बीच नोकझोंक

25 Oct 2026

VIDEO: भारतीय दैनिक साहू राठौर महासभा का आयोजन, पदाधिकारी रहे मौजूद

25 Oct 2026

दिल्ली: पूसा रोड गोल चक्कर के पास सौंदर्यीकरण को लेकर निर्माण कार्य जारी

25 Oct 2026

नगर निगम के कूड़ा डालने के विरोध में भाखडी गांव में महापंचायत

25 Oct 2026

ऊना: रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए; कांग्रेस शुरू करेगी जनसंपर्क अभियान

25 Oct 2026

पीएम मोदी के स्वागत में जय श्रीराम के लगाए जयकारे

25 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed