फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Naveen from Bhuthan Kalan seeks his future in the tactics and maneuvers of Kabaddi

Fatehabad News: कबड्डी के दांव-पेच में अपना भविष्य तलाश रहा भूथन कलां का नवीन

Sun, 25 Oct 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 25 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Naveen from Bhuthan Kalan seeks his future in the tactics and maneuvers of Kabaddi
​खिलाड़ी नवीन।
फतेहाबाद। कबड्डी के मैदान में हर अंक के साथ नवीन अपने सपने के और करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा है। गांव भूथन कलां के 18 वर्षीय खिलाड़ी ने नियमित अभ्यास और मेहनत के दम पर ब्लॉक व जिलास्तर की स्कूली प्रतियोगिताओं में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अब उसका चयन राज्य स्तरीय अंडर-19 स्कूली खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हुआ है। नवीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूथन कलां में 12वीं कक्षा का छात्र है। पिछले दो वर्षों से वह कबड्डी का अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन

कम समय में ब्लॉक से जिला स्तर तक अपनी प्रतिभा साबित करना उसके खेल के प्रति लगाव और लगातार मेहनत का परिचायक है। उसके लिए कबड्डी केवल मैदान में अंक जुटाने का खेल नहीं बल्कि अपनी क्षमताओं को पहचानने और हर दिन बेहतर बनने का माध्यम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अभ्यास से निखार रहा खेल कौशल
नवीन को कबड्डी खेल में आगे बढ़ने के लिए वह कोच प्रदीप ताखर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहा है। अभ्यास के दौरान वह शारीरिक क्षमता, फुर्ती और खेल कौशल को बेहतर बनाने पर ध्यान देता है। कबड्डी में दमखम के साथ सही रणनीति और टीम के साथ तालमेल भी जरूरी है। ब्लॉक और जिलास्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर उसके लिए आगे बढ़ने का नया पड़ाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed