{"_id":"6ade41bee7449c452700dbcc","slug":"several-acres-of-crops-destroyed-after-sewage-water-enters-the-field-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-163611-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सीवरेज का गंदा पानी खेत में घुसने से कई एकड़ फसल बर्बाद, किसान को लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सीवरेज का गंदा पानी खेत में घुसने से कई एकड़ फसल बर्बाद, किसान को लाखों का नुकसान
Sun, 25 Oct 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
रतिया के बुढ़लाड़ा रोड पर रामबाग के पास ओवरफ्लो सीवरेज का गंदा पानी खेत से जनरेटर से निकालते हु
रतिया। बुढलाड़ा रोड पर रामबाग के पास सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से गंदा पानी किसान रूपा सैनी के खेत में भर गया। इससे कई एकड़ में खड़ी फसल खराब हो गई और किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
किसान रूपा सैनी ने बताया कि देर रात बारिश के दौरान सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर खेत में घुस गया और फसल पानी में डूब गई। खेत से पानी निकालने के लिए उसे अपने खर्च पर ट्रैक्टर पर जनरेटर लगाकर बड़े पाइपों की मदद लेनी पड़ी।
किसान के अनुसार, सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के समाधान के लिए वह नगर पालिका रतिया और जन स्वास्थ्य विभाग को कई बार लिखित व मौखिक शिकायत दे चुका है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। हर बारिश में उसे इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। रूपा सैनी ने नगर पालिका से फसल के नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की है।