{"_id":"6ad88c296a7686d4f10105ef","slug":"video-jjp-workers-protest-in-fatehabad-express-resentment-over-marginal-msp-hike-and-sir-process-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में जजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन; एमएसपी में मामूली बढ़ोतरी और एसआईआर प्रक्रिया पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में जजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन; एमएसपी में मामूली बढ़ोतरी और एसआईआर प्रक्रिया पर रोष
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के जिला फतेहाबाद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और किसानों की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में नाममात्र की बढ़ोतरी के विरोध में जेजेपी नेताओं ने रोष प्रदर्शन किया।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित एक ज्ञापन फतेहाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अनुराग ढालिया को सौंपा गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जेजेपी के जिला अध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल ने किया, जिसमें पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
गेहूं एमएसपी में वृद्धि पर सवाल
प्रदर्शन के दौरान जेजेपी के वरिष्ठ नेता कुलजीत कुलडिय़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में केवल 25 रुपये प्रति क्विंटल की मामूली बढ़ोतरी की गई है, जो किसानों के लिए अपर्याप्त है। जेजेपी नेताओं ने मांग की है कि बढ़ती महंगाई के अनुपात में गेहूं के समर्थन मूल्य में कम से कम 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की जाए। नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि डीजल, खाद, कीटनाशक और कृषि उपकरणों की बढ़ती कीमतों के बीच गेहूं के दाम में इतनी कम वृद्धि किसानों के साथ मजाक है। इससे यह स्पष्ट होता है कि वर्तमान सरकार किसानों के हितों की रक्षा नहीं कर रही है। जेजेपी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया और एमएसपी में उचित बढ़ोतरी नहीं की, तो पार्टी किसानों के हक की लड़ाई सड़कों पर लड़ेगी।
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर भी उठाए सवाल
किसानों के मुद्दों के साथ-साथ, जेजेपी नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर भी सरकार और चुनाव आयोग को घेरा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के नाम पर सुनियोजित तरीके से पात्र मतदाताओं के वोट काटे जा रहे हैं, जिससे आम जनता में भारी रोष है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।