{"_id":"6a8aad0203a06c2e7c0f83b0","slug":"video-guru-ravidass-message-is-one-of-equality-and-humanity-subhash-barala-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु रविदास का संदेश समानता और मानवता का संदेश: सुभाष बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु रविदास का संदेश समानता और मानवता का संदेश: सुभाष बराला
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘गुरु रविदास सामाजिक समरसता संकल्प अभियान’ के तहत गांव पिरथला में रविवार को कलश वंदन यात्रा निकाली गई।
यात्रा में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने गुरु रविदास जी को नमन करते हुए कहा कि उनका संदेश किसी एक समाज का नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए है।
सांसद बराला ने कहा कि गुरु रविदास जी ने जीवन भर जात-पात, छुआछूत और ऊंच-नीच का विरोध किया और समरस समाज का मार्ग दिखाया। उनका ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती को भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। 20 फरवरी 2027 को राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा। इससे पहले सभी संगठनात्मक जिलों में कलश यात्राओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए उनके विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।
बराला ने कहा कि इस अभियान को पार्टी कार्यकर्ता मंडल और बूथ स्तर तक ले जा रहे हैं। हरियाणा सरकार करीब 124 करोड़ रुपये की लागत से गुरु रविदास स्मारक एवं भव्य धाम का निर्माण करा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है।
इस मौके पर सरपंच रामकुमार, मंडल अध्यक्ष विनोद टीब्बी, डॉ. मदन, राजेश, सतबीर सिंह, टिंकू शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।