Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Gang war erupts again in Ratiya: Youths in a car attacked after being chased; clubs and bricks rained down for four minutes.
{"_id":"6ab7ce4d3f89218906033e75","slug":"video-gang-war-erupts-again-in-ratiya-youths-in-a-car-attacked-after-being-chased-clubs-and-bricks-rained-down-for-four-minutes-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया में फिर गैंगवार: पीछाकर कार सवार युवकों पर हमला, चार मिनट तक बरसाए लट्ठ और ईंटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया में फिर गैंगवार: पीछाकर कार सवार युवकों पर हमला, चार मिनट तक बरसाए लट्ठ और ईंटें
रतिया। शहर में गैंगवार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार दोपहर बाद अनाज मंडी रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास बाइक सवार युवकों ने एक स्विफ्ट कार का पीछा कर उसमें सवार तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लट्ठ और आसपास पड़ी ईंटों से कार पर जमकर हमला किया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। कार सवार युवक मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें करीब चार मिनट तक कुछ युवक कार पर लट्ठ और ईंटें बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अनाज मंडी के समीप टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर एक स्विफ्ट कार आकर रुकी थी। इसी दौरान बाइक पर कुछ युवक वहां पहुंचे और कार सवार युवकों पर हमला कर दिया। कार से तीन युवक बाहर निकले और उन्होंने बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण वे मौके से भाग गए। इसके बाद हमलावरों ने कार को निशाना बनाया।
शिकारी और तूफानी गुट की रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा मामला हमले में शामिल युवकों और कार सवार लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर घटना को शिकारी ग्रुप और तिलक ग्रुप के बीच चल रही रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों पक्षों के युवकों की पहचान करने में जुटी है।
शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले में कार्रवाई जारी है।
10 सितंबर को युवक पर हुआ था हमला गौरतलब है कि इससे पहले 10 सितंबर की रात रतिया की अरोड़ा कॉलोनी-रामनगर क्षेत्र में रणजीत सिंह टुन्ना नामक युवक पर डंडों से हमला किया गया था। हमले में उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई थीं। उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था और 12 सितंबर को उन्हें रतिया के बाजारों में पैदल परेड भी कराई गई थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक शिकारी ग्रुप की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने और आगे भी हमला करने की धमकी संबंधी पोस्ट सामने आने की बात कही गई थी। पुलिस अब ताजा घटना को भी पिछली वारदात से जोड़कर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।