{"_id":"6ac8a5d566e19070e00fe51a","slug":"video-farmers-protest-in-fatehabad-demanding-the-release-of-water-into-canals-for-two-weeks-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में नहरों में दो सप्ताह तक पानी छोड़ने की मांग, किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में नहरों में दो सप्ताह तक पानी छोड़ने की मांग, किसानों ने किया प्रदर्शन
जिले के किसानों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पहुंचकर नहरों में पानी की आपूर्ति बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि नहरों की सफाई के नाम पर बंदी किए जाने से उन्हें सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे सरसों और चने की बिजाई प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है।
प्रदर्शन के बाद किसानों ने एसडीएम राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर नहरों में कम से कम दो सप्ताह तक लगातार पानी छोड़ने की मांग की। किसानों ने कहा कि यह समय रबी की फसलों की बिजाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में खेतों को तैयार करने और फसलों की समय पर बिजाई के लिए सिंचाई के पानी की सख्त जरूरत है।
किसानों ने कहा कि यदि इस समय पानी उपलब्ध नहीं हुआ तो उन्हें बिजाई में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे फसलों की पैदावार पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नहरों में दो सप्ताह तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और पानी को नहरों की सभी टेलों तक पहुंचाया जाए, ताकि अंतिम छोर पर स्थित खेतों के किसानों को भी पर्याप्त पानी मिल सके। किसानों ने प्रशासन से जल्द उचित कदम उठाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।