फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Allegations of paddy procurement below MSP in Fatehabad's Ratia; farmers stage a protest at the mandi

फतेहाबाद के रतिया में एमएसपी से कम दाम पर धान खरीदने का आरोप, किसानों ने मंडी में दिया धरना

Fri, 09 Oct 2026 02:02 PM IST
Naveen Naveen
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:02 PM IST
Allegations of paddy procurement below MSP in Fatehabad's Ratia; farmers stage a protest at the mandi
अनाज मंडी में धान की खरीद निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दामों पर किए जाने, खरीद में देरी और डीएपी खाद की कथित कालाबाजारी के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ ने मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष राजविंदर चहल की अध्यक्षता में किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धान की खरीद निर्धारित एमएसपी पर सुनिश्चित करने की मांग उठाई। नायब तहसीलदार बलवान सिंह के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजविंदर चहल ने आरोप लगाया कि मंडी में परमल धान का निर्धारित एमएसपी 2461 रुपये प्रति क्विंटल होने के बावजूद किसानों की फसल 1900 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदे जाने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी के कुछ अधिकारियों की सेलर संचालकों के साथ मिलीभगत के चलते किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खरीद में देरी से परेशान किसान प्रदेश प्रवक्ता राम जाट ने कहा कि किसान फसल तैयार करने में काफी मेहनत और पैसा खर्च करते हैं, लेकिन मंडी में उचित भाव नहीं मिलने और खरीद प्रक्रिया धीमी होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि धान खरीद में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और किसानों की फसल निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए। उन्होंने कहा कि किसान हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएपी खाद की कालाबाजारी का मुद्दा भी उठाया धरने के दौरान किसान नेता सतनाम लांबा, बेगराज और बंसी सिहाग ने डीएपी खाद की कथित कालाबाजारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गेहूं की बिजाई का सीजन नजदीक है। ऐसे में किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाना जरूरी है। किसानों ने आरोप लगाया कि खाद की कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश नहीं लगने से किसानों को परेशानी हो रही है और समय पर खाद नहीं मिलने से गेहूं की बिजाई प्रभावित होने की आशंका है। दो दिन में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी धरने की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार बलवान सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमों के विरुद्ध धान की खरीद नहीं होने दी जाएगी और किसानों की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं, मार्केट कमेटी के सचिव ओम प्रकाश चहल ने किसानों के आरोपों को नकारते हुए कहा कि मंडी में नियमानुसार खरीद प्रक्रिया जारी है। यदि किसी किसान को कोई परेशानी आ रही है तो वह अधिकारियों को इसकी जानकारी दे सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा और नियमों के विरुद्ध धान की खरीद नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

09 Oct 2026

धमतरी: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पत्नी समेत पांच दोषी, धर्मांतरण के लिए बनाया दबाव, 5-5 साल की सजा

09 Oct 2026

अंबेडकरनगर: सुबह सुबह दिखा बदला हुआ मौसम, कोहरे की वजह से हुआ ठंड का अहसास

09 Oct 2026

उज्जैन: मस्तक पर अर्धचंद्र और त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, दिव्य दर्शनों के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

09 Oct 2026

अंडर-14 में स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल की टीम ने जीता मुकाबला, सीबीएसई राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ

09 Oct 2026
विज्ञापन

वीडियो: बागेश्वर में आज से पांचवें सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आगाज, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

09 Oct 2026

वीडियो: पंतनगर में आज मानव तस्करी सम्मेलन, नेपाल से भारत तक फैले नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन

हथियार सप्लाई की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तेज रफ्तार कार पर चलाई गोली

09 Oct 2026

VIDEO: आगरा में गैस सिलिंडर लीक से घर में लगी आग, तीन लोग गंभीर झुलसे

09 Oct 2026

मेरठ: सूरजकुंड रामलीला का शुभारंभ, धार्मिक उत्सव का रहा माहौल

08 Oct 2026

शास्त्री पुल की रेलिंग पर बैठकर रील बनाते समय गंगा में गिरा युवक, VIDEO

08 Oct 2026

मेरठ: नगर निगम में फूटा महिलाओं का गुस्सा, आठ घंटे तक नारेबाजी, मशाल थामकर किया प्रदर्शन

08 Oct 2026

बिजली निगम के खिलाफ किसानों का अनिश्चितकालीन धरना, VIDEO

08 Oct 2026

राम ने किया ताड़का का वध, धर्म की रक्षा का संदेश; VIDEO

08 Oct 2026

धरना-जाम के बाद जागा प्रशासन, कॉलोनी में कूड़ा डंपिंग पर रोक; VIDEO

08 Oct 2026

कानपुर: डीएम व नगर आयुक्त ने रात्रिकालीन निरीक्षण में स्वच्छता एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर दिए निर्देश

08 Oct 2026

VIDEO: पंप हाउस में सफाई कर रहा कर्मचारी करंट से झुलसा

08 Oct 2026

VIDEO: विवाहिता की मौत के महीने भर बाद भी आरोपी फरार

08 Oct 2026

VIDEO: कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट

08 Oct 2026

VIDEO: दो बाइकों की भिड़ंत में मासूम समेत चार घायल

08 Oct 2026

VIDEO: ट्रक की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

08 Oct 2026

VIDEO: रीठई में घर में घुसकर मारपीट, एसीपी के आदेश पर 12 पर प्राथमिकी

08 Oct 2026

VIDEO: जनकपुरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

08 Oct 2026

VIDEO: पेड़ के नीचे कंबल ओढ़कर सो रहे वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

08 Oct 2026

VIDEO: बीएससी छात्रा को गोली मारने के बाद टोलकर्मी ने की आत्महत्या

08 Oct 2026

VIDEO: आगरा में जनकपुरी आयोजन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन फेल, लगा जाम; हाईवे पर चलते रहे ट्रक

08 Oct 2026

VIDEO: भाई-बहनों पर हमले में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी

08 Oct 2026

VIDEO: जलकल के ठेकेदार और उसके चार कर्मचारियों पर प्राथमिकी

08 Oct 2026

VIDEO: आग और सिलिंडर में धमाके से जले तीन ढाबे और झोपड़ी

08 Oct 2026

VIDEO: अधिवक्ता से गाली-गलौज कर फाइल छीनी, धमकाया

08 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed