{"_id":"682c2c5b8b61279e3e0ff09b","slug":"video-bjp-workers-took-out-a-tricolor-procession-in-jakhal-fatehabad-2025-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के जाखल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के जाखल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा
पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा कार्यकर्ता और शहर के लोग जाखल के ताऊ देवी लाल पार्क में एकत्रित हुए।
जहां से उन्होंने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कर, पार्क से चलकर सुभाष चौक व उसके बाद अग्रेसन चौक में पहुंचें। तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान अर्पित किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई।
इस दौरान जाखल भाजपा मंडल अध्यक्ष किरण शर्मा ने कहा कि यह यात्रा न केवल देशभक्ति का संदेश लेकर चली है, बल्कि जनता को भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और केंद्र सरकार की मजबूत नीति के प्रति जागरूक भी किया गया है। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम, भारतीय सेना के सम्मान में जोरदार नारेबाजी की।
इस मौके पर जिला महामंत्री जगजीत हुड्डा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास लालोदा व जाखल मंडल की टीम से अवतार सिंह तलवाड़ा, हरमेश शर्मा, सुरेंद्र मित्तल, मोनू गर्ग, महेश कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।