{"_id":"6af6c572c59309d5f005ca4e","slug":"video-annual-sports-competition-begins-at-model-km-school-children-showcase-their-prowess-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मॉडल केएम स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, बच्चों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल केएम स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, बच्चों ने दिखाया दमखम
मॉडल केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल डांगरा रोड में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सत्यपाल फोगाट तथा सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी रघुवीर नैन पहुंचे। अतिथियों का स्कूल एमडी अजमेर पुनिया द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद ध्वजारोहण कर खेल मशाल प्रज्वलित की गई और विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथियों को सलामी दी।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक अजमेर पूनिया ने कहा कि विद्यालय का शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल स्थान रहा है। विद्यालय की क्रिकेट टीम हर बार जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रहती है। खो-खो, कबड्डी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल में भी बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय की स्पोर्ट्स अकादमी से कई खिलाड़ी आगे बढ़े हैं।
मुख्य अतिथि सत्यपाल फोगाट ने कहा कि सरकार खेलने वाले बच्चों को बहुत सुविधाएं दे रही है। हाल ही में हरियाणा सरकार ने भिवानी के भीम स्टेडियम में करीब 190 करोड़ रुपये खिलाड़ियों को वितरित किए। एशियाई खेल व राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बड़ी धनराशि मिलती है।
उन्होंने कहा कि नशा बहुत बड़ी समस्या है, विशेषकर पंजाब से लगते क्षेत्रों में। बच्चों को खेलों में ज्यादा से ज्यादा समय लगाना चाहिए, ताकि वे नशे से दूर रहें। शारीरिक व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है। ग्रामीण आंचल के गरीब बच्चों के लिए बनाई गई खेल नर्सरियों में ज्यादा से ज्यादा बच्चे हिस्सा लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।