{"_id":"6912f94ea375af95e803d50e","slug":"video-a-puppy-and-a-snake-that-fell-into-a-well-in-tohana-were-rescued-safely-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में कुई में गिरे कुत्ते के बच्चे और सांप को निकाला सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में कुई में गिरे कुत्ते के बच्चे और सांप को निकाला सुरक्षित
गांव लहरिया में क अनोखा और आश्चर्यजनक मामला सामने आया। एक घर के बाहर बनी 25 फीट गहरी कुई में एक कुत्ते का बच्चा गिर गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पशु क्रूरता निवारण समिति फतेहाबाद के सदस्य नवजोत सिंह ढिल्लों को दी।
सूचना मिलते ही नवजोत सिंह ढिल्लों अपनी टीम के सदस्य मनजीत के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुँचने पर उन्होंने देखा कि कुई के ऊपर बजरी का बड़ा ढक्कन पड़ा हुआ था। उसे हटाने की कोशिश की गई, लेकिन हाथ से हटाना संभव न होने पर ट्रैक्टर की मदद ली गई।
जैसे ही ढक्कन को थोड़ा सरकाया गया, सभी ग्रामीण हैरान रह गए कि कुई के अंदर एक सांप और वही कुत्ते का बच्चा एक साथ बैठे हुए थे। दोनों पूरी तरह सुरक्षित थे। यह दृश्य ग्रामीणों के लिए आश्चर्य और राहत दोनों लेकर आया।
जब बचाव दल ने पूरी तरह से मलबा हटाने का प्रयास किया, तो ऊपर से लगभग 10–15 ईंटें और मिट्टी कुई में गिर गईं, जिससे दोनों कुछ देर के लिए दिखाई नहीं दिए। टीम ने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास जारी रखा। अंततः नवजोत सिंह ढिल्लों और उनकी टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की।
बचाव के बाद नवजोत सिंह ढिल्लों ने कहा कि जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय — यह कहावत आज सच साबित हो गई। इतनी मिट्टी और ढक्कन गिरने के बावजूद सांप और कुत्ता दोनों सुरक्षित निकले, यह किसी चमत्कार से कम नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।