{"_id":"6ac6074a859a1a66070dceca","slug":"video-1530-grams-of-heroin-seized-on-fatehabad-sirsa-road-two-accused-arrested-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद-सिरसा रोड पर 15.30 ग्राम हेरोइन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद-सिरसा रोड पर 15.30 ग्राम हेरोइन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने एनएच-9 स्थित फतेहाबाद-सिरसा रोड पर गांव खैरातीखेड़ा के पास नाकेबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 15.30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
यूनिट प्रभारी एसआई तरसेम सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि हिसार जिले के गांव पीरांवाली निवासी गोबिंदा और जगदीश मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर फतेहाबाद से सिरसा की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर टीम ने खैरातीखेड़ा में सत्यम ब्रिक्स सप्लाई केंद्र के सामने नाकेबंदी कर दी। करीब 15 मिनट बाद पुलिस को बताए हुलिए की मोटरसाइकिल आती दिखाई दी।
नाकेबंदी देखकर चालक मोटरसाइकिल को खालसा हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर मोड़ने लगा। पुलिसकर्मियों ने दोनों को मोटरसाइकिल समेत काबू कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान गोबिंदा और जगदीश के रूप में बताई। तलाशी लेने पर जगदीश की जींस की दाहिनी जेब से पारदर्शी मोमी पाउच बरामद हुआ। तोल करने पर इसका वजन 15.30 ग्राम निकला। मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।