{"_id":"68b4596a9143652c800497d2","slug":"video-mp-karthikeya-sharma-in-charkhi-dadri-2025-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: दादरी के ब्राह्मण भवन में खोला जाएगा पहला ज्ञान गंगा केंद्र: सांसद कार्तिकेय शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: दादरी के ब्राह्मण भवन में खोला जाएगा पहला ज्ञान गंगा केंद्र: सांसद कार्तिकेय शर्मा
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम सभागार का उद्घाटन किया। इसी प्रकार राजकवि शंभूदास की अमर श्रृंखला के कवि मूलचंद नागवान और आशु कवि मदनलाल मस्त शिष्य सीताराम नागवान के नाम से दो मार्गों का शुभारंभ भी किया गया।
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति तक शिक्षा का ज्ञान पहुंचे इसके लिए ज्ञान गंगा केंद्र की मुहिम चलाई है। इन ज्ञान गंगा केंद्र के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे जहां जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 200 ज्ञान गंगा केंद्र खोले जाने हैं और पहला ज्ञान गंगा केंद्र चरखी दादरी के ब्राह्मण भवन में खोला जाएगा।
पीएम पर की गई टिप्पणी को बताया संकीर्ण मानसिकता
बिहार में इंडी गठबंधन के एक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर हुई टिप्पणी पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता है कि वह राजनीति के स्तर को इतना नीचे गिरा रहे हैं यह निंदनीय है इसका जवाब बिहार की जनता उन्हें आने वाले समय में देगी। इससे पहले भी जब-जब राहुल गांधी या कांग्रेस ने ऐसे बयान दिए हैं तो उन्हें जनता ने वोट के माध्यम से जवाब दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।