{"_id":"6aa01a5ccee30e42570a5874","slug":"video-dgp-ajay-singhals-instructions-to-shos-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में अपराध बढ़ा तो नपेंगे थाना प्रभारी, निलंबन तक की होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में अपराध बढ़ा तो नपेंगे थाना प्रभारी, निलंबन तक की होगी कार्रवाई
हरियाणा में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पाने वाले थाना प्रभारियों पर अब कार्रवाई होगी। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने निर्देश दिए कि जिस थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश नहीं लगेगा और थाना प्रभारी अपने प्रदर्शन में खरा नहीं उतरेंगे, उनके खिलाफ निलंबन तक की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित सुपरवाइजरी अधिकारी की जवाबदेही भी तय होगी। पुलिस मुख्यालय में सोमवार को अपराध नियंत्रण को लेकर करीब तीन घंटे चली उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षकों ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रदेश की अपराध स्थिति की थानावार समीक्षा की गई।
डीजीपी ने अधिकारियों से कहा कि केवल अपराध के आंकड़े जुटाना पर्याप्त नहीं है। हर थाने में यह देखा जाए कि कौन सा अपराध बढ़ रहा है व उसके पीछे वास्तविक कारण क्या हैं। उसे रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए। सीसीटीएनएस के आंकड़ों का विश्लेषण कर अपराध की प्रवृत्ति को समझने और घटना से पहले रोकथाम की रणनीति बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों को अपने अधीन आने वाले थानों के प्रभारियों के साथ नियमित बैठक करने को कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।