{"_id":"6ab0eb43b7903f459d02905d","slug":"the-tangri-river-threatens-ambala-with-40-colonies-facing-the-threat-of-flooding-every-year-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में टांगरी नदी का खतरा, 40 कॉलोनियों पर हर साल मंडराती बाढ़ की आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में टांगरी नदी का खतरा, 40 कॉलोनियों पर हर साल मंडराती बाढ़ की आफत
टांगरी नदी के बहाव क्षेत्र में अवैध बसाहट और नियमित रूप से डिसिल्टिंग (गाद सफाई) न होने के कारण अंबाला की करीब 40 कॉलोनियों और कई ग्रामीण इलाकों पर हर साल बाढ़ का खतरा मंडराता रहता है। वर्ष 2025 में आई बाढ़ के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में सात से आठ फुट तक पानी भर गया था। इस वर्ष भी अगस्त और सितंबर में नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लोगों को अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार ने रामपुर सरसेड़ी से पंजाब सीमा तक करीब ढाई किलोमीटर लंबा पक्का तटबंध बनाने और नदी की गाद निकालने का खाका तैयार किया था। हालांकि, महज पांच एकड़ जमीन का अधिग्रहण नहीं हो पाने के कारण यह सुरक्षा परियोजना पूरी नहीं हो सकी है। अंबाला में टांगरी नदी से बाढ़ की समस्या नई नहीं है। स्थानीय लोग जुलाई 2023 से लेकर 2026 तक लगातार इसके प्रभाव का सामना कर रहे हैं। नदी के बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण और गाद जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।