Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Youth dies under suspicious circumstances in Bhiwani; post-mortem conducted by a medical board.
{"_id":"6a8c15a29e0eb3c01309155d","slug":"video-youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-bhiwani-post-mortem-conducted-by-a-medical-board-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, चिकित्सकों के बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, चिकित्सकों के बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
भिवानी। डाबर कॉलोनी निवासी करीब 24 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध मौत मामले में सोमवार को शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। युवक जागृति कॉलोनी के एक खाली प्लाट में बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिवार ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम हुआ।
भिवानी की डाबर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको 2 बच्चे हैं। उसका बेटा करीब 24 वर्षीय विवेक ने दुकान की हुई थी। वहीं उसका बेटा विवेक सुबह के समय घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद पुलिस के माध्यम से सूचना के बाद वे अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने बेटे के मौत के कारणों का पता लगाने के लिए बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उसके बेटे विवेक की शादी 2023 में हुई थी। वहीं शादी के बाद विवेक को एक बेटा भी है।
वहीं बीटीएम पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खाली प्लाट में एक युवक पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उस दौरान युवक बेसुध अवस्था में पड़ा था। जिसे उठाकर जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना देकर परिवार को बुलाया गया। परिवार ने बताया कि 21 अगस्त को घर से निकला था। जिसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार ने चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की गई है। जिसके आधार पर चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शव पर चोट के भी निशान नहीं मिले हैं, अभी यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि मौत कैसे हुई। वहीं मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।