{"_id":"69f60c3d5dfbba9f72058caa","slug":"video-three-people-including-the-gang-leader-were-arrested-for-committing-criminal-acts-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन गिरफ्तार
सीआईए प्रथम भिवानी ने संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों का शनिवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देश पर जिला पुलिस की ओर से संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीआईए प्रथम भिवानी की टीम ने संगठित गिरोह के सरगना सहित आरोपी सेवा नगर कॉलोनी राजन को बस अड्डा खरड़, मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया। इसी तरह आरोपी चांद निवासी विद्यानगर भिवानी, आरोपी सौरव उर्फ सैंडी निवासी हलवास गेट भिवानी को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस संबंध में जतिन निवासी सेवा नगर भिवानी ने थाना शहर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने पुलिस को बताया था कि 28 अप्रैल को वह अपनी किराना दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी राजन अपने साथियों के साथ जबरदस्ती दुकान में घुस आया और शिकायतकर्ता को खींचकर बाहर सड़क पर ले गया, जहां अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उस पर हमला किया गया। जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शिकायत पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए प्रथम भिवानी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को काबू किया। इनमें मुख्य आरोपी राजन थाना शहर भिवानी का हिस्ट्रीशीटर है, जो 16 अप्रैल को जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी चांद व सौरव के खिलाफ भी पहले से चार-चार मामले दर्ज हैं। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है तथा वारदात में प्रयुक्त डंडों व वाहनों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।