{"_id":"6af82738a4253d3f7006324a","slug":"video-tech-fest-organized-at-tit-in-bhiwani-over-200-students-showcased-innovations-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में टीआईटी में टेक फेस्ट का आयोजन, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाए नवाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में टीआईटी में टेक फेस्ट का आयोजन, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाए नवाचार
बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को द टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंसेज टीआईटी में टेक फेस्ट का आयोजन किया गया। ‘इनोवेट एंड इंजीनियर’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल, तकनीकी नवाचार और स्टार्टअप आइडियाज प्रदर्शित किए। विद्यार्थियों ने कोडिंग प्रतियोगिता, कार्यशालाओं, वाद-विवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में भिवानी शहर के अलावा तोशाम, बवानी खेड़ा और आसपास के क्षेत्रों के स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न मॉडलों और गतिविधियों के मूल्यांकन के लिए संस्थान की ओर से विशेष निर्णायक समिति गठित की गई, जिसके आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्थान के निदेशक प्रो. बीके बेहरा ने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए कौशल विकास, नवाचार और उद्योग आधारित अनुसंधान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। केवल किताबी ज्ञान या औपचारिक प्रोजेक्ट से रोजगार की चुनौतियों का समाधान नहीं होगा। विद्यार्थियों को ऐसे प्रोजेक्ट तैयार करने चाहिए, जिनका औद्योगिक क्षेत्र में उपयोग हो और जिनसे देश में उत्पादन तथा निर्यात को बढ़ावा मिल सके।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में भी व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास को प्राथमिकता दी गई है। टीआईटी उद्योगों के साथ मिलकर विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में काम कर रहा है। इस मौके पर डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि टेक फेस्ट का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और अनुसंधान के प्रति प्रेरित करना है। इस मंच के माध्यम से विद्यार्थी सीख सकते हैं कि किस प्रकार एक छोटे विज्ञान मॉडल को औद्योगिक स्तर के उत्पाद में बदला जा सकता है और देश के विकास में योगदान दिया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।