Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Sanitation workers' strike continues for the fourth day in Bhiwani's Loharu, increasing the city's filth crisis.
{"_id":"69a2b2ba0f6d6d94cb093d84","slug":"video-sanitation-workers-strike-continues-for-the-fourth-day-in-bhiwanis-loharu-increasing-the-citys-filth-crisis-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के लोहारू में चौथे दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, शहर में बढ़ा गंदगी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के लोहारू में चौथे दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, शहर में बढ़ा गंदगी का संकट
लोहारू शहर इन दिनों सफाई व्यवस्था ठप होने से गंभीर हालात का सामना कर रहा है। नगर पालिका में ठेका प्रथा के तहत कार्यरत सफाई कर्मचारी लगातार चौथे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। तीन महीने से वेतन न मिलने के विरोध में कर्मचारियों ने कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया है, जिसके कारण शहर की गलियों, मोहल्लों और मुख्य बाजारों में कचरे के ढेर लग गए हैं।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि वे रोजाना तड़के उठकर शहर की सफाई में जुट जाते हैं। सर्दी, गर्मी और बारिश की परवाह किए बिना वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन लगातार तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हड़ताल पर शामिल कर्मचारियों में सुरेंद्र शर्मा, प्रभात वाल्मीकि, अशोक, संजय, सूरज, विजय, उत्तम, राहुल, सतपाल, कुलदीप और नरोत्तम सहित कुल 15 कर्मचारी शामिल हैं। सभी का कहना है कि जब तक बकाया वेतन जारी नहीं किया जाता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।