फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two crore rupees will be spent on the beautification of ponds and johads (traditional village water bodies) in Bawani Khera.

Bhiwani News: बवानीखेड़ा के तालाबों और जोहड़ों के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two crore rupees will be spent on the beautification of ponds and johads (traditional village water bodies) in Bawani Khera.
बवानीखेड़ा के दादी गौरी जोहड़ का निरीक्षण करते सुंदर अत्री।
बवानीखेड़ा। कस्बे की प्राचीन जल धरोहरों के संरक्षण और सुंदरीकरण के लिए करीब दो करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करवाने की योजना बनाई जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर अत्री ने शुद्धि तालाब, तीर्थ व ढूंढवा जोहड़ और दादी गौरी जोहड़ का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

सुंदर अत्री ने कहा कि प्राचीन जल स्रोतों का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। इससे ऐतिहासिक विरासत को सहेजने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। तालाबों और जोहड़ों की सफाई व खोदाई कराई जाएगी और आसपास पौधरोपण करके इन्हें स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाबा जरनानाथ मंदिर के प्राचीन बड़ा जोहड़ के सुंदरीकरण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। नगर पालिका का उद्देश्य बवानीखेड़ा को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि सुरेश मास्टर, विनोद मास्टर, अशोक कुमार और नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed