{"_id":"68a9ccc794e0de41a8025ffd","slug":"video-jagat-singh-filed-nomination-for-the-post-of-vice-president-2025-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिटायर क्लर्क ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिटायर क्लर्क ने भरा नामांकन
हरियाणा में एक शख्स ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन भरा है। शख्स का नाम जगह सिंह है जो 71 साल के हैं। जगत सिंह क्लर्क पद से रिटायर हुए हैं। इससे पहले जगत सिंह राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी तीन बार नामांकन कर चुके हैं लेकिन औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाने की वजह से हर बार नामांकन रद्द हुआ है।
तीन बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए किया नामांकन
मूल रूप से गांव चांग निवासी जगत सिंह बिजली निगम से साल 2012 में बतौर लिपिक रिटायर हुए थे। जगत सिंह ने बताया कि उन्होंने 2012, 2017 और फिर 2022 में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए नामांकन किया। मगर हर बार उनका नामांकन मानक पूरे नहीं कर पाने की वजह से रद्द हो गया। अब उन्होंने उप राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन किया है। जगत सिंह ने कहा मैंने 36 साल दो माह बिजली विभाग में नौकरी की है और कभी भी किसी से कोई रिश्वत नहीं ली है। सच्चे दिल से लोगों का काम किया है।
लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी आजमाया हाथ
जगत ने सिंह ने बताया कि उन्होंने हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनाव में भी नामांकन किया था। इसके अलावा वह विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि एसवाईएल के मुद्दे को खत्म कर हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलाना चाहते हैं। इसके अलावा कर्मचारियों की परेशानी दूर करना चाहते हैं। रिटायर होने के बाद से अब तक जगत सिंह गांव चांग में फिलहाल रोजमर्रा के घरेलू काम करते हैं। फुर्सत के दौरान गांव में ग्रामीणों के साथ ताश के पत्तों की बाजी लगाकर अपनी दिनचर्या बीता रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।