{"_id":"6adf2eb37e46577ebc08d205","slug":"video-fire-breaks-out-at-a-polythene-factory-in-bhiwani-one-machine-burns-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पॉलिथीन फैक्टरी में लगी आग, एक मशीन जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पॉलिथीन फैक्टरी में लगी आग, एक मशीन जली
भिवानी। शहर के सेक्टर-21 स्थित प्लॉट नंबर-29 में सोमवार सुबह पॉलिथीन बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए दो अन्य गाड़ियां भी बुलानी पड़ीं। तीन गाड़ियों की मदद से करीब 20 से 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
जिला अग्निशमन विभाग के अधिकारी रमन कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजकर 6 मिनट पर फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। आग फैक्ट्री की एक मशीन में लगी थी, जिससे मशीन जल गई। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पाने से पॉलिथीन बनाने में इस्तेमाल होने वाला लाखों रुपये का रॉ-मटेरियल और अन्य मशीनें जलने से बच गईं। रमन कुमार के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण मशीन में इलेक्ट्रिक फॉल्ट या अधिक गर्मी होना माना जा रहा है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। अग्निशमन विभाग की तत्परता से फैक्टरी में बड़ा नुकसान होने से बच गया। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।