Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Cleanup drive held at the Public Health Engineering Department premises in Bhiwani on World Cleanup Day.
{"_id":"6aaf745ac07c0e6b8d079c54","slug":"video-cleanup-drive-held-at-the-public-health-engineering-department-premises-in-bhiwani-on-world-cleanup-day-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में विश्व सफाई दिवस पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परिसर में की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में विश्व सफाई दिवस पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परिसर में की सफाई
विश्व सफाई दिवस पर नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था द्वारा स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। स्थानीय महम रोड स्थित जन स्वास्थ्य विभाग परिसर में आयोजित अभियान के दौरान परिसर की साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का नेतृत्व संस्था के पर्यावरण रक्षक एवं जेई बिजेश जावला ने किया।
उन्होंने स्वयं स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए लोगों को संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकारी विभागों या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
जावला ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी है। यदि हम अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी साफ रखने की आदत डालें तो स्वच्छता को एक जनआंदोलन का रूप दिया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कूड़ा इधर-उधर न फेंकें तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके उसका उचित निपटान करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।