फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Advocate and his father attacked amidst canal water dispute.

Bhiwani News: नहरी पानी के विवाद में अधिवक्ता और पिता पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Advocate and his father attacked amidst canal water dispute.
भिवानी। गांव सैय में नहरी पानी को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता गोविंद गोपाल और उनके पिता ईश्वर पर चाचा व चचेरे भाई ने डंडे और कस्सी से हमला करने का आरोप है। दोनों को चोटें आई हैं और उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गोविंद गोपाल ने गुजरानी पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक कोर्ट में अधिवक्ता के तौर पर प्रैक्टिस करते हैं। उनके खेत में नहरी पानी का नंबर था लेकिन उनके चाचा ने पानी तोड़कर अपने खेत में लगाना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और कुछ देर बाद चाचा का बेटा भी मौके पर पहुंच गया। सदर थाना के जांच अधिकारी महावीर ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


हमले में दोनों को आईं चोटें
शिकायत के अनुसार चचेरे भाई ने गोविंद गोपाल के सिर पर कस्सी से हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता ईश्वर पर भी डंडे से वार किया गया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed