{"_id":"6a8d25084f4962418b03944b","slug":"video-a-pick-up-the-trash-make-the-city-clean-and-tidy-campaign-was-launched-in-bhiwani-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में कचरा उठाओ, शहर को साफ-सुथरा बनाओ अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में कचरा उठाओ, शहर को साफ-सुथरा बनाओ अभियान चलाया
लोहारू नगरपालिका कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के कारण शहर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन की ओर से सोमवार-मंगलवार की देर रात “कचरा उठाओ, शहर को साफ-सुथरा बनाओ” अभियान चलाया गया। एसडीएम मनोज दलाल, डीएसपी संजीव गौड़, नायब तहसीलदार अंकित,थाना प्रभारी सत्यनारायण, नगरपालिका सचिव तेजपाल तंवर सहित प्रशासन की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर जेसीबी की मदद से जगह-जगह जमा कचरा उठवाया।
अभियान के दौरान परशुराम चौक, मस्जिद के सामने, अस्पताल के बाहर, भगत सिंह चौक, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, सब्जी मंडी, फरटिया रोड सहित शहर के विभिन्न स्थानों से कचरा हटाया गया। देर रात तक चले इस अभियान में पार्षदों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग किया। एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई थी। उपायुक्त महोदय के निर्देश पर अब प्रशासन ने सफाई व्यवस्था संभालने का जिम्मा उठाया है। उन्होंने कहा कि लोहारू शहर हम सभी का अपना शहर है और इसे साफ-सुथरा रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व भी संबंधित लोगों के साथ बैठक कर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई थी। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण तरीके से सफाई अभियान चलाया गया और इसमें पार्षदों तथा सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।