Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
XEN showed laxity in the Jaggi City Centre complaint case; Minister Vij orders his transfer.
{"_id":"6ad0e7ecea2af15fc10b8939","slug":"video-xen-showed-laxity-in-the-jaggi-city-centre-complaint-case-minister-vij-orders-his-transfer-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जग्गी सिटी सेंटर की शिकायत के मामले में एक्सईएन ने बरती ढिलाई, मंत्री विज ने तबादले के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जग्गी सिटी सेंटर की शिकायत के मामले में एक्सईएन ने बरती ढिलाई, मंत्री विज ने तबादले के दिए आदेश
अंबाला। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में वीरवार को ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने जनता दरबार लगाया। इसमें जग्गी सिटी सेंटर की बिजली कनेक्शन से जुड़ी शिकायत में ढिलाई बरतने पर बिजली निगम के एक्सईएन हरीश गोयल पर गाज गिर गई। उन्हें मंत्री विज ने अंबाला से स्थानांतरित करने के आदेश दिए और इस मामले में इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर को भी फटकार लगाई। मंत्री विज ने इंस्पेक्टर से कहा कि किसी भी मामले में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
------------
जग्गी सिटी सेंटर का यह था पूरा मामला
अंबाला छावनी निवासी गौरव ने दरबार में शिकायत दी कि अंबाला शहर में बिजली विभाग में एक्सईएन हरीश गोयल ने जग्गी सिटी सेंटर के लोगों को एक एलटी कनेक्शन दिया था। उस बिजली के कनेक्शन से वहां पर ट्रैक्टर-ट्राली इत्यादि को भी बिजली दी जा रही है। इससे वहां पर क्योसक बना हुआ है। आरोप लगाया कि वहां पर झूले लगे हुए थे, उन झूलों को चलाने के लिए भी कनेक्शन दिया गया था, जोकि अवैध हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली निगम अधिकारियों से मामले में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी, मगर अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। इस पर मंत्री अनिल विज ने मौके पर मौजूद बिजली निगम के एसई व अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि 20 दिन में भी कार्रवाई नहीं हो सकी। क्या फाइल पैदल चल रही है। इसके बाद एक्सईएन हरीश गोयल को स्थानांतरित करने के आदेश दिए, उन्होंने मामले में ढिलाई बरतने वाले इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर को भी फोन पर कड़ी फटकार लगाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।