{"_id":"693e9329d76a35a31f05418f","slug":"video-gurbani-resonated-in-the-huge-religious-gathering-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: विशाल धार्मिक समागम में गूंजी गुरबाणी, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: विशाल धार्मिक समागम में गूंजी गुरबाणी, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
दूसरा महान धार्मिक समागम पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में दूर-दराज के गांवों और शहरों से आई हजारों की संख्या में संगत ने शिरकत की और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष नतमस्तक होकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया और गुरबाणी श्रवण की। समागम का मुख्य आकर्षण कीर्तन दरबार रहा जोकि सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चला। कीर्तन दरबार की शोभा कुलविंदर सिंह जत्था, बाबा बंता सिंह (पटना साहिब से), सर्वजीत सिंह व बलदेव सिंह (बटाला), ढाडी जत्था गरजा सिंह ने अपनी मधुर और प्रभावशाली वाणी से संगतों को गुरबाणी का अमृत पान कराया। कीर्तन के साथ- ही विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जो दिन भर चलता रहा। सेवादारों ने अत्यंत समर्पण और विनम्रता के साथ हजारों श्रद्धालुओं को भोजन (लंगर) कराया। संगत ने एक साथ बैठकर समानता और भाईचारे के प्रतीक इस लंगर को ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।