Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Gas cylinder explodes in kitchen near Kesari railway station in Ambala; house wall collapses; youth suffers burns.
{"_id":"6a55d7ef6ff517a8aa0b0a5e","slug":"video-gas-cylinder-explodes-in-kitchen-near-kesari-railway-station-in-ambala-house-wall-collapses-youth-suffers-burns-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला के साहा में केसरी रेलवे स्टेशन के पास रसोई में फटा गैस सिलिंडर, मकान की दीवार ढही; युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला के साहा में केसरी रेलवे स्टेशन के पास रसोई में फटा गैस सिलिंडर, मकान की दीवार ढही; युवक झुलसा
रेलवे स्टेशन केसरी के पास मंगलवार को एक मकान की रसोई में खाना गर्म करते समय अचानक गैस सिलिंडर का पाइप फट गया। तेज धमाके के साथ ही रसोई सहित मकान की पक्की दीवार भरभराकर ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में घर में मौजूद एक युवक दीपक कुमार गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे नाजुक हालत में देखते हुए नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ सेक्टर-32 रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन केसरी का रहने वाला दीपक कुमार खाना खाने के लिए अपने घर आया था। बंद रसोई में गैस लीक होने के कारण पहले से ही गैस का भारी दबाव बना हुआ था। जैसे ही दीपक ने खाना गर्म करने के लिए आग जलाई तो गैस ने तुरंत आग पकड़ ली। चंद ही सेकेंड में सिलिंडर का पाइप भीषण धमाके के साथ फट गया। धमाके के साथ ही कंक्रीट की मजबूत दीवार भी ढह गई व दरवाज तक टूटकर दूर-दूर जा गिरे। आसपास के ग्रामीण तुरंत पहुंचे व मलबे व धुएं के बीच झुलसे हुए दीपक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक के पिता पवन सिंह ने रुंधे गले से बताया कि हादसे के समय घर पर केवल वह ओर उनका बेटा दीपक ही मौजूद थे। दीपक की मां दवाई लेने के लिए डॉक्टर पर गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।