Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Conditions at Ambala's Saha Stadium are poor; renovation work was abandoned midway after barely starting, leaving athletes frustrated.
{"_id":"6a4e665f9523b61ce50863b5","slug":"video-conditions-at-ambalas-saha-stadium-are-poor-renovation-work-was-abandoned-midway-after-barely-starting-leaving-athletes-frustrated-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: साहा स्टेडियम के हालात खराब, जीर्णोद्धार का काम शुरू होते ही अधर में छोड़ा, खिलाड़ी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: साहा स्टेडियम के हालात खराब, जीर्णोद्धार का काम शुरू होते ही अधर में छोड़ा, खिलाड़ी परेशान
अंबाला के साहा गांव का खेल स्टेडियम इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनाया गया यह स्टेडियम खुद प्रशासनिक बेरुखी का शिकार हो गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि कुछ समय पहले स्टेडियम के जीर्णोद्धार का काम शुरू तो किया गया था, लेकिन उसे बीच में ही अधर में छोड़ दिया गया। इसके चलते खिलाड़ियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जगह-जगह उगी झाड़ियां, बिखरा पड़ा है कचरा
स्टेडियम की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि खेल मैदान कम और खंडहर ज्यादा नजर आता है। पूरे परिसर में जगह-जगह बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं और कचरे के ढेर लगे हैं। स्टेडियम के रखरखाव का कोई पुख्ता इंतजाम न होने के कारण यहां का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका है। अव्यवस्था का आलम यह है कि जो बुजुर्ग शाम के समय यहां आकर वॉलीबॉल खेलकर अपना समय बिताते थे, उन्होंने भी अब स्टेडियम में आना और खेलना पूरी तरह बंद कर दिया है।
अंधकार में बैडमिंटन हॉल, उखड़ी पड़ी हैं टाइलें
साहा के इस स्टेडियम में एक इनडोर हॉल भी है, जहां स्थानीय खिलाड़ी बैडमिंटन खेला करते थे। मगर देखरेख के अभाव में इस हॉल की स्थिति भी दयनीय हो चुकी है। प्रशासन की तरफ से सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ नहीं है। खिलाड़ियों ने खुद आपस में पैसे जमा करके हॉल में लाइट का कनेक्शन करवाया था ताकि वे अभ्यास कर सकें। जीर्णोद्धार के नाम पर ठेकेदार ने हॉल और परिसर की टाइलें तो उखाड़ दीं, लेकिन उन्हें दोबारा ठीक करना भूल गए। जगह-जगह उखड़ी पड़ी टाइलें अब हादसों को न्योता दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।