Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Study on epilepsy patients Burden of disability rising due to negligence in medication
{"_id":"6a491d062c12ddbd9609077d","slug":"video-study-on-epilepsy-patients-burden-of-disability-rising-due-to-negligence-in-medication-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिर्गी मरीजों पर अध्ययन: दौरे के दौरान जलने का बढ़ रहा खतरा, दवा में लापरवाही से बढ़ रहा दिव्यांगता का बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्गी मरीजों पर अध्ययन: दौरे के दौरान जलने का बढ़ रहा खतरा, दवा में लापरवाही से बढ़ रहा दिव्यांगता का बोझ
मिर्गी के मरीजों के लिए दौरे के दौरान जलने की घटनाएं गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनती जा रही हैं। हालिया अध्ययन में सामने आया है कि दवाओं के नियमित सेवन में लापरवाही और उपचार में अनियमितता के कारण जलने से होने वाली गंभीर चोटों तथा दिव्यांगता का खतरा बढ़ रहा है।
यह अध्ययन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बर्न कैजुअल्टी वार्ड में भर्ती मिर्गी के मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर किया गया। शोधकर्ताओं ने 28 महीने की अवधि में जलने से घायल हुए 62 मिर्गी रोगियों के मामलों का विस्तृत विश्लेषण किया।
इसके साथ ही अध्ययन में वर्ष 1947 से सितंबर 2025 तक प्रकाशित शोधों की व्यवस्थित समीक्षा भी शामिल की गई। इस समीक्षा के तहत 21 अध्ययनों में शामिल कुल 1,515 मरीजों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। शोध में पाया गया कि मिर्गी के दौरे के दौरान आग, गर्म तरल पदार्थ या अन्य स्रोतों से जलने का जोखिम काफी अधिक रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।