फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man drowns in the Yamuna River at Hiranki village Alipur

पत्नी और पांच बेटियों को रोता छोड़ गए रमन: दो साथियों के साथ नहाने गए थे, यमुना नदी में डूबने से हुई मौत

Sun, 23 Aug 2026 07:59 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 23 Aug 2026 07:59 AM IST
सार

नहाते समय रमण मुखिया अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। रमण अपनी पत्नी और पांच बेटियों के साथ रहता था। वह मजदूरी करता था।

विज्ञापन
Man drowns in the Yamuna River at Hiranki village Alipur
यमुना में डूबने से शख्स की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीपुर के हिरणकी गांव स्थित यमुना नदी में दो साथियों के साथ नहाने गए 40 साल के रमण मुखिया की डूबने से मौत हो गई। शोर शराबा के बाद नाव लेकर वहां पहुंचे एक मछुआरा ने रमण को बाहर निकाला। पुलिस उसे तुरंत पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर  रही है।

विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3:14 बजे यमुना नदी में एक व्यक्ति के डूबने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि हिरणकी गांव के रहने वाले तीन लोग ठोकर नंबर 24 के पास यमुना में नहाने के लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहाते समय रमण मुखिया अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर स्थानीय मछुआरा चंदर शेखर मुखिया नाव लेकर मौके पर पहुंचा। उसने काफी प्रयास के बाद रमण को पानी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस उसे पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

रमण अपनी पत्नी और पांच बेटियों के साथ रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने परिजनों और चश्मदीदों का बयान दर्ज किया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच के दौरान किसी तरह की आपराधिक साजिश या अन्य संदेहास्पद बात सामने नहीं आई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed