Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
people taking benefit of Kilkari scheme crossed 2.5 lakhs in delhi
{"_id":"69de3db36e0f3d7b640d0f70","slug":"video-people-taking-benefit-of-kilkari-scheme-crossed-25-lakhs-in-delhi-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिल्ली में भी किलकारी योजना का लाभ लेने वाले ढाई लाख के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिल्ली में भी किलकारी योजना का लाभ लेने वाले ढाई लाख के पार
दिल्ली में किलकारी योजना का लाभ लेने वालों की तादाद अच्छी खासी देखने को मिल रही है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को उनके चौथे महीने से लेकर बच्चे के एक वर्ष के होने तक प्रसवपूर्व जांच, पोषण, स्वच्छता और टीकाकरण जैसे विभिन्न विषयों को लेकर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वॉयस मैसेज भेजा जाता है।
जिससे गर्भावस्था के दौरान खुद की देखरेख और प्रसव बाद नवजात शिशु का अच्छे से पालन-पोषण कर सकें। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 तक इस योजना के लिए 281634 लाभाथियों ने पंजीकरण किया। जबकि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 149296 लाभार्थियों ने श्रोता सेवा पूरी की। वर्ष 2025-26 को लेकर अभी आंकड़े जारी नहीं किए गए है।
विभाग के अनुसार प्रसवपूर्व जांच, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता और टीकाकरण आदि जैसे विभिन्न विषयों पर समयबद्ध ध्वनि संदेश(वॉयस मैसेज) गर्भवती महिलाओं को उनके मोबाइल फोन पर भेजे जा रहे है। यह मैसेज आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण के बाद भेजा जाता है जिससे उन्हें सेवाओं वहीं एक वर्ष तक की आयु के सभी पात्र बच्चों का पूर्ण टीकाकरण हुआ। वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 302962 बच्चों का टीकाकरण किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।