फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Many dead after four-storey building collapses in Satya Niketan; government orders judicial inquiry

दिल्ली: सत्य निकेतन में चार मंजिला इमारत गिरने से पांच मौत, रेखा सरकार ने दिए न्यायिक जांच के आदेश; बचाव जारी

Mon, 07 Sep 2026 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2026 12:28 AM IST
सार

मौके पर दिल्ली नगर निगम सहित सरकार की विविध एजेंसियां बचाव के काम में लगी हैं। दिल्ली सरकार ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं और पुलिस ने कथित मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Delhi: Many dead after four-storey building collapses in Satya Niketan; government orders judicial inquiry
दिल्ली में गिरी इमारत - फोटो : PTI

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरने से अब तक पांच मौतें हो चुकी हैं। साउथ कैंपस के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज के सामने रिहायशी कॉलोनी सत्य निकेतन में दोहपर को एक इमारत गिर गई। बताया जाता है कि इस इमारत में एक हॉस्टल चल रहा था। हादसा दिन में होने के कारण तत्काल राहत-बचाव का काम शुरू किया गया है जो अभी जारी है। 

विज्ञापन


मौके पर दिल्ली नगर निगम सहित सरकार की विविध एजेंसियां बचाव के काम में लगी हैं। दिल्ली सरकार ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं और पुलिस ने कथित मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


कुछ ही माह पहले साकेत दुर्घटना में भी कई लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में भी पांच लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में सिसायत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा को इस मामले पर घेरने की कोशिश की तो विधायक अनिल शर्मा ने सियासी बयान जारी कर सरकार का बचाव किया। कहा कि इस समय सरकार की प्राथमिकता लोगों को बचाना है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


कठोर कार्रवाई के निर्देश
सत्य निकेतन में चार मंजिला इमारत गिरने के बाद मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के साथ मंत्री कपिल मिश्रा, मेयर प्रवेश वाही, सांसद बांसुरी स्वराज और विधायक अनिल शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बगल में मंदिर की छत से राहत-बचाव अभियान की स्थिति देखी। वे डीडीएमए, एनडीआरएफ, दमकल, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, कैट्स और सिविल डिफेंस की टीमों से लगातार जानकारी ले रही थीं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री घायलों का हाल जानने एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं। मुख्यमंत्री लगातार जिलाधिकारी, पुलिस और एनडीआरएफ समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों के संपर्क में रहीं।

केंद्र ने भी बढ़ाया मदद का हाथ
हादसे के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर स्थिति जानी। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिल्ली सरकार को हर जरूरी मदद का भरोसा दिया। साथ ही एम्स नई दिल्ली और दिल्ली के केंद्रीय सरकारी अस्पतालों के निदेशकों को घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


उपराज्यपाल ने भी घटना स्थल जाकर लिया जायजा
इमारत गिरने की सूचना के बाद उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हादसे पर गहरी चिंता जताते हुए दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा और डीडीएमए समेत सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ तेजी से राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जाएगी। उन्होंने हादसे में प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और कुशलता की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed