Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
New system implemented for the evaluation of practical examinations at DTU
{"_id":"6b099c6f2479f3837705544f","slug":"video-new-system-implemented-for-the-evaluation-of-practical-examinations-at-dtu-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: डीटीयू में प्रैक्टिकल परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए नई व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: डीटीयू में प्रैक्टिकल परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए नई व्यवस्था लागू
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने प्रैक्टिकल और लैब आधारित परीक्षाओं के मूल्यांकन में पारदर्शिता और एकरूपता लाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए प्रैक्टिकल एवं प्रयोगशाला परीक्षाओं के संचालन को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसमें छात्रों को दिए प्रयोग या कार्य को पूरा करने के तरीके और कौशल के आधार पर 40 फीसदी अंक मिलेंगे। प्रैक्टिकल की उत्तर पुस्तिका में अवलोकन, गणना, ग्राफ, निष्कर्ष, कार्य की पूर्णता और परिणामों की सटीकता के लिए 30 फीसदी अंक निर्धारित किए गए हैं। शेष 30 फीसदी अंक मौखिक परीक्षा यानी वाइवा के आधार पर मिलेंगे। इसमें विषय की समझ, अवधारणाओं की स्पष्टता और प्रयोग के परिणामों को समझाने की क्षमता परखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।