Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Monsoon rains boost demand for Delhi's nursery business
{"_id":"6a70b0085e7870bec40d6bbd","slug":"video-monsoon-rains-boost-demand-for-delhis-nursery-business-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानसून की बारिश से दिल्ली के नर्सरी कारोबार में आई बहार, ग्राहकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की बारिश से दिल्ली के नर्सरी कारोबार में आई बहार, ग्राहकों की भीड़
राजधानी दिल्ली में मानसून की बारिश सिर्फ मौसम को ही सुहाना नहीं बना रही, बल्कि नर्सरी कारोबारियों के चेहरे पर भी मुस्कान ला रही है। जुलाई का महीना खत्म होने के बाद अगस्त की शुरुआत में भी दिल्ली की नर्सरियों में ग्राहकों की भीड़ बनी हुई है। छतरपुर, गाजीपुर, कालकाजी, द्वारका और विकासपुरी की नर्सरियों में सुबह से शाम तक पौधे खरीदने वालों की आवाजाही जारी है। नर्सरी संचालकों के अनुसार, जुलाई और अगस्त उनके लिए पूरे साल का सबसे बड़ा कारोबार का समय होता है। इन दो महीनों में होने वाली बिक्री कई बार सामान्य महीनों की तुलना में दोगुनी तक पहुंच जाती है। उनके अनुसार, जहां एक ग्राहक एक-दो पौधे खरीदता था, वहीं अब कई लोग 10 से 20 पौधे एक साथ लेकर जा रहे हैं। इसके अलावा आरडब्ल्यूए, स्कूल, कॉलेज और निजी संस्थान भी पौधारोपण कार्यक्रमों के लिए बड़ी संख्या में पौधों के ऑर्डर दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।