Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Mohalla Clinic health workers closed in Delhi will get salary till 20th February
{"_id":"697f70563686d28a14029213","slug":"video-mohalla-clinic-health-workers-closed-in-delhi-will-get-salary-till-20th-february-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बंद हुए मोहल्ला क्लीनिक स्वास्थ्यकर्मियों को 20 फरवरी तक मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बंद हुए मोहल्ला क्लीनिक स्वास्थ्यकर्मियों को 20 फरवरी तक मिलेगा वेतन
राहुल तिवारी
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:55 PM IST
Link Copied
दिल्ली में बंद मोहल्ला क्लीनिक स्वास्थ्यकर्मियों के लंबित वेतन का इंतजार खत्म होगा। मोहल्ला क्लीनिकों से संबंधित सभी लंबित भुगतानों के निपटान के निर्देश जारी कर दिए है। इस संबंध में स्टेट एएएमसी सेल ने सभी जिलों को ई-मेल करके सूचना जारी कर दी है। इसमें सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बंद मोहल्ला क्लीनिकों से संबंधित सभी बकाया और लंबित भुगतान 20 फरवरी 2026 को या उससे पहले अनिवार्य रूप से निपटान के निर्देश दिए गए है। इसमें मोहल्ला क्लीनिकों के विभिन्न जिलों में किराया, पानी के शुल्क, बिजली बिल, आकस्मिक व्यय, सफाई सेवाएं, इंटरनेट शुल्क और सूचीबद्ध डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के लंबित पारिश्रमिक जैसे कई भुगतान अभी भी बकाया हैं। जबकि इन मोहल्ला क्लीनिकों का अंतिम कार्य दिवस पहले ही समाप्त हो चुका है। दिल्ली में सिर्फ 64 मोहल्ला क्लीनिक संचालित हो रहे है। जबकि 400 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक बंद हो चुके है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।