{"_id":"6a9fa33ff20812504a0f9319","slug":"cm-rekha-gupta-visited-aiims-to-meet-those-injured-in-the-building-collapse-incident-in-satya-niketan-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य निकेतन इमारत हादसा: घायलों से मिलने एम्स पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, हादसे में सात लोगों की हुई है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य निकेतन इमारत हादसा: घायलों से मिलने एम्स पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, हादसे में सात लोगों की हुई है मौत
Tue, 08 Sep 2026 11:26 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:26 AM IST
सार
दिल्ली के हॉस्टल डेज पीजी हादसे में मृतकों की संख्या सात पहुंच गई है। दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। करीब 27 घंटे तक मलबा हटाने के बाद सोमवार शाम बचाव अभियान पूरा हो गया।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता ने की पीड़ितों से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन की एक संकरी गली में लड़कों के छात्रावास के रूप में इस्तेमाल हो रही 30 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत रविवार को भरभरा कर ढह गई। जमींदोज हुई इस इमारत हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में घायल हुए लोगों से मिलने एम्स पहुंचीं।
विज्ञापन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'मैंने घायल बच्चों से मुलाकात की है। एक मजदूर यहां भर्ती है, जो अभी ठीक है। 2 बच्चे बिल्कुल ठीक हैं और एक बच्चा आईसीयू में है। मैंने परिजनों से भी मुलाकात की है। सारी स्थिति को देखते हुए हमने अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि बच्चों का इलाज पूरी तरीके से अच्छे से हो और सरकार इसमें उनकी पूरी मदद करेगी, हर तरह की सहायता करेगी। हम आर्थिक मदद भी करेंगे। उस(सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल वाली बिल्डिंग) इमारत को गिराया जाएगा और कल उसे गिराने की कार्रवाई की जाएगी।'
विज्ञापन
दिल्ली के हॉस्टल डेज पीजी हादसे में मृतकों की संख्या सात पहुंच गई है। दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। करीब 27 घंटे तक मलबा हटाने के बाद सोमवार शाम बचाव अभियान पूरा हो गया। कुल 12 लोगों को निकाला गया है। इनमें से पांच छात्रों समेत सात की मौत हो गई। पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन गंभीर हैं।
विज्ञापन
वहीं, पीजी के मालिक हरिराम गुप्ता को पत्नी व बेटे समेत गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच, मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हादसे के लिए सिर्फ पीजी मालिक को जिम्मेदार ठहराकर दिल्ली सरकार जवाबदेही से नहीं बच सकती। जिम्मेदारी डीयू व एमसीडी की भी है। कोर्ट ने एक पीआईएल पर एमसीडी को उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर, दिल्ली सरकार ने पांच अफसरो को निलंबित कर दिया है।
भिवाड़ी से दबोचा, हरिराम दंपती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक हरिराम गुप्ता (81), पत्नी उर्मिला गुप्ता (75) और बेटे महेश गुप्ता (52) को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने हरिराम व उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जबकि महेश को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पीजी का बिजली कनेक्शन हरिराम के नाम पर था, जबकि बेटा उसका प्रबंधन देख रहा था। वहीं, संपत्ति की रजिस्ट्री उर्मिला के नाम पर है।