Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Delhi Police reunited 10-year-old boy who separated from family on Namo Bharat train with his relatives
{"_id":"6a7b348ae530032b5b0ff9f1","slug":"video-delhi-police-reunited-10-year-old-boy-who-separated-from-family-on-namo-bharat-train-with-his-relatives-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नमो भारत ट्रेन में परिवार से बिछड़ा 10 वर्षीय बच्चा, दिल्ली पुलिस ने परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमो भारत ट्रेन में परिवार से बिछड़ा 10 वर्षीय बच्चा, दिल्ली पुलिस ने परिजनों को सौंपा
नमो भारत ट्रेन में सफर के दौरान परिवार से बिछड़े 10 वर्षीय बच्चे को एनसीआरटीसी की सतर्क टीम ने उसके माता-पिता से सुरक्षित मिला दिया। बच्चा मुरादनगर से आनंद विहार की ओर अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था, लेकिन रास्ते में वह परिवार से अलग हो गया था। मामला साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन का है। स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों ने दिल्ली की ओर जाने वाले प्लेटफॉर्म पर बच्चे को अकेले देखा। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी जानकारी ऑपरेशन्स कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) को दी। इसी दौरान पता चला कि बच्चे के माता-पिता आनंद विहार स्टेशन पर उसे तलाश रहे हैं।
इसके बाद साहिबाबाद और आनंद विहार स्टेशनों की टीमों ने आपस में संपर्क कर बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने की व्यवस्था की। स्टेशन कर्मचारियों ने बच्चे को अपनी निगरानी में रखा और लगातार उसके माता-पिता से संपर्क बनाए रखा। बाद में बच्चे को आनंद विहार नमो भारत स्टेशन लाया गया। यहां दिल्ली पुलिस ने जरूरी जांच और पहचान की पुष्टि करने के बाद बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया। नमो भारत कॉरिडोर पर इस तरह का यह दूसरा मामला सामने आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।