फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly couple hit by car in Delhi's Kirti Nagar; video

कीर्ति नगर हादसे का खौफनाक वीडियो: बुजुर्ग दंपती को टक्कर मारी, कार से उतरकर देखा और फिर भाग गई महिला चालक

Sun, 04 Oct 2026 12:55 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 04 Oct 2026 12:55 PM IST
सार

पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बुजुर्ग हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार चला रही महिला कुछ सेकंड के लिए गाड़ी से नीचे उतरती है। लेकिन कुछ करने के बजाय वह कार में बैठकर फरार हो जाती है।

विज्ञापन
Elderly couple hit by car in Delhi's Kirti Nagar; video
महिला ने कार से बुजुर्ग दंपती को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में 2 अक्टूबर को आर्य समाज मंदिर के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में दयानंद तगरा (79) और उनकी पत्नी कुसुम तगरा (71) घायल हो गए। दोनों को कालरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बुजुर्ग हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल कीर्ति नगर के कालरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है और वे ठीक हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार चला रही महिला कुछ सेकंड के लिए गाड़ी से नीचे उतरती है। उसने जमीन पर तड़प रहे बुजुर्ग दंपत्ति को देखा, लेकिन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय वह तुरंत वापस अपनी कार में बैठी और मौके से फरार हो गई।

विज्ञापन

मामले में कीर्ति नगर थाना पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी कार चालक नवलीन कौर (49) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल क्रेटा कार भी जब्त कर ली है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed