{"_id":"6ac21c3929255e14e302fda0","slug":"cjp-s-protest-outside-the-delhi-parliament-street-police-station-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर सीजेपी का प्रदर्शन, महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर सीजेपी का प्रदर्शन, महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप
Sun, 04 Oct 2026 02:58 PM IST
Vijay Singh Pundir
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:58 PM IST
सार
कॉकरोच जनता पार्टी इस मामले में अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रही है। जिसे लेकर सीजेपी कार्यकर्ता पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीजेपी की प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। कॉकरोच जनता पार्टी इस मामले में अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रही है। जिसे लेकर सीजेपी कार्यकर्ता पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस मामले में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों पर तीन महिला पत्रकारों ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शनिवार को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली स्थित थाने को उनकी शिकायते मिल गई हैं और निष्पक्ष जांच के लिए इन्हें क्राइम ब्रांच को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच करेगी जांच
दिल्ली पुलिस ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में बताया कि 3 अक्टूबर को नई दिल्ली इलाके में विरोध-प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की स्थिति के बीच तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस को उनकी शिकायतें मिली हैं और निष्पक्ष जांच के लिए इन शिकायतों को क्राइम ब्रांच को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग कार्यालय के चारों तरफ फूलप्रूफ बैरिकेडिंग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन के मद्देनजर चुनाव आयोग कार्यालय और आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चुनाव आयोग कार्यालय के चारों तरफ पुलिस ने फूलप्रूफ बैरिकेडिंग की है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते अशोक रोड को बंद रखा गया है।