Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
AIIMS Delhi successfully performed a rare lung operation on a four-month-old infant
{"_id":"6a57a2f9e88da174f507e841","slug":"video-aiims-delhi-successfully-performed-a-rare-lung-operation-on-a-four-month-old-infant-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एम्स ने मात्र चार महीने के बच्चे के दुर्लभ फेफड़े का किया सफल ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एम्स ने मात्र चार महीने के बच्चे के दुर्लभ फेफड़े का किया सफल ऑपरेशन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के डॉक्टरों ने एक बहुत ही कम उम्र के बच्चे का दुर्लभ फेफड़े का सफल ऑपरेशन किया है। मात्र चार महीने के एक बच्चे के दोनों फेफड़ों में जन्मजात समस्या थी, जिसका इलाज डॉक्टरों ने फेफड़ा बचाते हुए किया। यह देश के सबसे कम उम्र के मरीजों में से एक है। बच्चे को ऑपरेशन के सिर्फ दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस बच्चे को जन्म से पहले ही पता चल गया था कि उसके फेफड़ों में जन्मजात पल्मोनरी एयरवे मैलफॉर्मेशन (सीपीएएम) नाम की समस्या है। इसमें फेफड़े का कुछ हिस्सा असामान्य रूप से बन जाता है और गांठ जैसा हो जाता है, जो सांस लेने में मदद नहीं करता। आमतौर पर यह समस्या एक ही फेफड़े में होती है, लेकिन इस बच्चे के दोनों फेफड़ों में थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।